Thursday, January 22, 2026
Home/Politics/Article
Politics
6 min read

एटा सामूहिक हत्या का खुलासा: मेडिकल स्टोर संचालक ही था हत्यारा

Hindustan
January 20, 20262 days ago
मेडिकल स्टोर संचालक ने क्यों की थी पत्नी-बेटी और मां-बाप की हत्या? एटा मर्डर केस में खुलासा

AI-Generated Summary
Auto-generated

एटा में मेडिकल स्टोर संचालक कमल सिंह ने अपनी पत्नी, बेटी और मां-बाप की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। बेटी की शादी के लिए चार लाख रुपये न दे पाने पर पत्नी से विवाद हुआ, जिससे गुस्से में उसने यह जघन्य अपराध किया। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल चैट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संक्षेप: यूपी के एटा में सामूहिक मर्डर में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक ने ही की पत्नी-बेटी और मां-बाप की हत्या की थी। पुलिस का दावा है बेटी की शादी के लिए लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देने थे। इसकी व्यवस्था न होने पर पत्नी से विवाद हो गया। Jan 20, 2026 06:11 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान Share Follow Us on यूपी के एटा में मेडिकल स्टोर संचालक कमल सिंह ने ही पत्नी, बेटी और मां-बाप की ईंट से कूंचकर हत्या की थी। पुलिस का दावा है बेटी की शादी के लिए लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देने थे। इसकी व्यवस्था न होने पर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में उसने छत से ईंट लाकर पहले पत्नी, फिर बेटी और अंत में मां-बाप की नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद दुकान पहुंचकर पांच सौ रुपये गल्ले से निकाले और मैनपुरी रोड की तरफ चला गया था। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें मंगलवार को पुलिस लाइंस में डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए। साथ ही ज्योति का मोबाइल चेक किया गया। सीसीटीवी कैमरे में दोपहर करीब 12.40 बजे कमल सिंह घर में घुस रहा था और हाथ में एक थैली भी लिए था। करीब एक बजे कमल सिंह की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने ज्योति को मैसेज किया। पूछा था कि घर में पापा आए तो ज्योति ने हां में मैसेज किया। ज्योति की 10 फरवरी को चंडीगढ़ में शादी तय थी। इसे लेकर लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देना तय हुआ था। कमरे में पहुंचते ही कमल सिंह की पत्नी रत्ना देवी ने लड़का पक्ष को रुपये दिए कि नहीं यह पूछ लिया। लेकिन कमल सिंह ने रुपयों का इंतजाम होने से इनकार कर दिया। इस पर पत्नी ने कमल सिंह से अपशब्द कह दिए। गुस्से में कमल सिंह छत से ईंट उठा लाया और पत्नी पर हमला कर दिया। कई वार किए। मां को बचाने आई बेटी के भी सिर में भी ईंट से कई वार किए। चीख सुनकर मां श्यामा देवी पहुंचीं तो उनके सिर में भी ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद वह नीचे आया तो उसे लगा कि पिता पुलिस को बता देंगे। कमल सिंह ने पिता की भी ईंट मारकर हत्या कर दी। दोपहर करीब 1.45 बजे वो घर से चला गया। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल में मिली चैट के आधार पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। इस पर आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया। उसे जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच चल रही है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    एटा मर्डर केस: मेडिकल संचालक ने की परिवार की हत्या - खुलासा