Sports
5 min read
WPL की सबसे युवा खिलाड़ी दीया यादव: IPL में वैभव सूर्यवंशी से खास कनेक्शन
Times Now Navbharat
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
दीया यादव ने 16 साल और 103 दिन की उम्र में विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू कर सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ा। दीया एक दाएं हाथ की टॉप ऑर्डर बैटर हैं, जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
नंगलवार को मुंबई इंडियंय और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में गुड़गांव, हरियाणा की दीया यादव को डेब्यू करने का मौका मिला। डेब्यू कैप लेते ही दीया विमेंस प्रीमियर लीग के रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गईं। उन्होंने सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर विमेंस प्रीमियर लीग में डेब्यू किया।
आईपीएल की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी इस लीग के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2025 में राजस्थान की ओर से 14 साल और 23 दिन की उम्र में किया था।
मंगलवार को बीसीए स्टेडियम वड़ोदरा में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में दिल्ली की ओर से सबसे युवा खिलाड़ी ने अपना डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम था और इस मुकाबले में दिल्ली ने दीया यादव का डेब्यू कराया।
दीया यादव ने 16 साल और 103 दिन की उम्र में विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेब्यू किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के जी कमलिनी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2025 में 16 साल और 213 दिन की उम्र में अपना डेब्यू किया था।
गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली दीया एक दाएं हाथ की बैटर हैं जो टॉप ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हरियाणा के लिए घरेलू टी20 टूर्नामेंट में बल्ले से सुर्खियां बटोरी थी। इस टूर्नामेंट में दीया ने 8 मैच में 128 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए थे।
दीया यादव ने सीनियर इंटर जोनल टी20 टूर्नामेंट में भी बल्ले से धमाल मचाया। शेफाली वर्मा को अपना आदर्श मानने वाली दीया ने इस टूर्नामेंट में 6 मैच में ताबड़तोड़ 151 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट की नजर दीया यादव की बल्लेबाजी पर थी। ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा और 20 जनवरी को उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
