Sports
6 min read
WPL 2026: 16 साल की दिया यादव ने रचा इतिहास, DC के लिए किया डेब्यू
Jansatta
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की 16 वर्षीय दिया यादव ने मिन्नू मणि की जगह टीम में डेब्यू कर इतिहास रचा। वह 16 साल 103 दिन की उम्र में WPL की सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। हरियाणा की यह टॉप ऑर्डर बैटर अपने आइडल शेफाली वर्मा को मानती हैं, जिनके साथ वह तीन साल से खेल रही हैं।
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। मिन्नू मणि की जगह 16 साल की युवा खिलाड़ी दिया यादव को टीम में चुना गया। वह WPL में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। दिया यादव शेफाली वर्मा को अपना आइडल मानती हैं। उन्होंने 16 साल 103 दिन की उम्र में इस लीग में डेब्यू कर इतिहास रचा है।
DCW vs MIW Match, WPL 2026 LIVE Cricket Score: Watch Here
आपको बता दें कि पिछले साल विमेंस प्रीमियर लीग के इस सीजन के लिए हुए मेगा ऑक्शन में इस 16 वर्षीय खिलाड़ी का नाम सामने आया था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा था। शेफाली वर्मा भी इस टीम की स्टार खिलाड़ी हैं और खास बात यह है कि 16 वर्षीय दिया शेफाली को अपनी रोल मॉडल भी मानती हैं।
कौन हैं दिया यादव?
दिया यादव दाएं हाथ की टॉप ऑर्डर बैटर हैं। वह हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 9 अक्टूबर 2009 को हुआ था। वह शेफाली वर्मा के गृह राज्य से ही आती हैं और उन्हें अपना आइडल भी मानती हैं। दिया ने हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट में धूम मचाई और अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरीं। यही कारण है कि विमेंस प्रीमियर लीग में भी उन्हें चुना गया।
डीसी द्वारा खरीदे जाने पर शेफाली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई भी दी थी। दीया तीन साल से शेफाली के साथ खेलती आ रही हैं। उनका खेलना का स्टाइल भी शेफाली की तरह ही है। दिया ने अंडर 15 विमेंस वनडे कप में त्रिपुरा के खिलाफ 125 गेंद पर 213 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
IND vs NZ: इशान-रिंकू इन, श्रेयस आउट; टी20 की प्लेइंग 11 में किसको दें जगह? भारतीय दिग्गज ने दिया सुझाव
दिया ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया भी था कि इससे पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। यह पारी उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट थी। साल 2025 में आयोजित हुई सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में शेफाली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थीं। जबकि दिया हरियाणा के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर थीं। उन्होंने 6 पारियों में 298 रन बनाए थे।
WPL डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
