Thursday, January 22, 2026
Entertainment
6 min read

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर राज: रविवार को 'द राजा साब' से ज्यादा कमाई

Hindustan
January 18, 20264 days ago
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का जलवा कायम, रविवार को द राजा साब से ज्यादा की कमाई

AI-Generated Summary
Auto-generated

45 दिनों बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 10वें दिन प्रभास की 'द राजा साब' ने 'धुरंधर' से कम कमाई की। रविवार को 'धुरंधर' ने 3.36 करोड़ कमाए, जबकि 'द राजा साब' ने 1.94 करोड़ कमाए। 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 824.71 करोड़ है।

संक्षेप: Box Office Collection: धुरंधर को रिलीज हुए 45 दिन हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रणवीर की फिल्म का जलवा कायम हैं। वहीं, 10 दिन पहले रिलीज हुई द राजा साब का दम निकल गया है। रविवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने प्रभास की फिल्म से ज्यादा कमाई की। Jan 18, 2026 10:41 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान Share Follow Us on द राजा साब का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया है। 10 दिन पहले रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ने 45 दिन पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर से रविवार को कम कमाई की है। 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज हुई थी। अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा कायम है। रणवीर सिंह की फिल्म ने आज यानी 45वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.36 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। वहीं, द राजा साब ने आज 1.94 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें द राजा साब की कमाई sacnilk.com की मानें तो द राजा साब ने आज यानी 10वें दिन 1.94 करोड़ की कमाई की है। वहीं, फिल्म का अबतक का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 138.69 करोड़ हो गया है। 9वें दिन की बात करें तो फिल्म ने तेलुगु भाषा में 2.53 करोड़, हिंदी में 45 लाख, तमिल में 1 लाख और कन्नड़ में 1 लाख की कमाई की थी। रणवीर सिंह की धुरंधर की वीकेंड की कमाई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का भारत में नेट कलेक्शन 824.71 करोड़ की कमाई की है। रविवार को फिल्म ने 3.36 करोड़ (अर्ली), शनिवार को 3 करोड़ और शुक्रवार को 1.75 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर के 6 हफ्तों की कमाई धुरंधर ने पहले हफ्ते 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते 253.25 करोड़, तीसरे हफ्ते 172 करोड़, चौथे हफ्ते में 106.5 करोड़, 5वें हफ्ते में 51.25 करोड़ और छठे हफ्ते 26.35 करोड़ की कमाई की थी। धुरंधर के पहले पार्ट के कमाल के बीच फैंस को बेसब्री से फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार है। धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    धुरंधर बॉक्स ऑफिस: रविवार को दमदार कमाई