Entertainment
5 min read
2025 में 'धुरंधर' का जलवा: भारतीय सिनेमा ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
Jagran
January 18, 2026•4 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए अत्यंत सफल रहा, जिसमें टिकट बिक्री में 13% की वृद्धि हुई। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर रिकॉर्ड तोड़े और हिंदी सिनेमा की वापसी का संकेत दिया। मलयालम सिनेमा के कारोबार में भी 100% का उछाल देखा गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए कोविड के बाद से सबसे 'धुरंधर' वर्ष साबित हुआ है। टिकट खिड़की पर फिल्मों की कमाई में सालाना 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस कमाई के पीछे सबसे खास योगदान सिनेमाघरों के टिकट के दामों में हुई 20% की बढ़ोतरी का भी रहा।
देशभर में जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक 38 फिल्में 00 करोड़ के क्लब में शामिल होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गईं। इसमें इस वर्ष जनवरी में रिलीज फिल्म शंकर वर प्रसाद गरू भी शामिल है।
धुरंधर टॉप पर
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 1300 करोड़ रुपये से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर न केवल बॉक्स ऑफिस पर राज किया, बल्कि 9 साल में चौथी बार किसी हिंदी फिल्म को देश की नंबर-1 फिल्म का खिताब भी दिलाया। वहीं, दक्षिण भारतीय फिल्मों के दबदबे के बीच हिंदी सिनेमा ने 'वॉर-2', 'छावा' और 'सैयारा' जैसी हिट्स के साथ जोरदार वापसी की है। इसके अलावा मलयालम सिनेमा के कारोबार में भी करीब 100% का उछाल देखा गया है।
अलग-अलग सालों की नंबर-1 फिल्म
साल नंबर-1 फिल्म कमाई 2025 धुरंधर 1300 करोड़+ 2024 पुष्पा- 2 1600 करोड़+ 2023 जवान 1150 करोड़ 2020 तानाजी 368 करोड़ 2019 वॉर 475.5 करोड़
साल 2024 में अल्लु अर्जुन की 'पुष्पा-2: द रूल' 1600 करोड़ रुपए से ज्यादा के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के साथ देश में पहले पर थी। 2023 में जवान (1150 करोड़), 2020 में तानाजी (368 करोड़) व 2019 में वॉर (475.5 करोड़) कमाई में अपने साल की नंबर वन फिल्म रहीं।
मलयालम फिल्मों का कारोबार 2024 के 572 करोड़ से बढ़कर 1165 करोड़ पहुंच गया। 2017 में बाहुबली ने (1800 करोड़), 2021 में पुष्पा द राइज ने (378 करोड़), 2022 में आरआरआर ने (1253 करोड़) जैसी तेलुगु फिल्में कमाई में हिंदी फिल्मों को पछाड़कर पहले स्थान पर रहीं।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
