Entertainment
6 min read
धुरंधर 2 का खौफनाक टीजर जारी: A सर्टिफिकेट के साथ रूह कंपा देने वाला अनुभव
Jagran
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
'धुरंधर 2: द रिवेंज' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे A सर्टिफिकेट मिला है। यह टीजर 1 मिनट 48 सेकंड का है और इसमें एक्शन व वॉयलेंस दिखाया गया है। टीजर को 'बॉर्डर 2' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। 'धुरंधर' 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनी थी, और 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त जैसे सितारे होंगे।
एंटरटेमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2025 में सिनेमा का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला और बोलता भी कैसे नहीं, धुरंधर जैसी फिल्म ने धुंआधार कमाई कर इतिहास रचा। साथ ही ये साबित किया की कहानी में अगर दम हो तो दर्शकों के दिल में उतरना बेहद आसान काम है।
धुरंधर अब भी कमाई कर रही है और जल्द ही फिल्म की अगले पार्ट की भी तैयारी हो रही है। धुरंधर 2 आने वाले 19 मार्च को (Dhurandhar 2 Release) रिलीज होने जा रही है और इसी बीच अब फिल्म के टीजर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
'धुरंधर 2' के टीजर में होगा धमाका
फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) को अच्छे से अब दर्शकों की नब्ज के बारे में पता है। वो कतई ये नहीं चाहते हैं कि उनके दर्शक निराश हों, इसीलिए उन्होंने 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (Dhurandhar 2 The Revenge) के टीजर को इतना खतरनाक बनाया है कि इसे सेंसर की तरफ से A सर्टिफिकेट मिला है।
दरअसल न्यूज18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 19 जनवरी को फिल्म के टीजर को पास किया है और इसे A सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है। वहीं इस टीजर की ड्यूरेशन करीब 1 मिनट 48 सेकेंड बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office Day 46: सिमट गया धुरंधर का बोरिया बिस्तर, 46वें दिन धड़ाम से गिर गया कलेक्शन
बॉर्डर 2 के साथ रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर
इसके अलावा कहा जा रहा है कि टीजर में खूब एक्शन और वायलेंस दिखाया गया है। वहीं ये जानकारी पहले ही आ चुकी है कि फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Teaser) का टीजर बॉर्डर 2 (Border 2) के साथ रिलीज किया जाएगा। टीजर को थिएट्रिकल प्रिंट्स के साथ रिलीज किया जाएगा। मतलब जो लोग सिनेमाघरों में बॉर्डर 2 देखने जाएंगे उन्हें वहीं पर धुरंधर 2 के टीजर को देखने का मौका मिलेगा।
आपको बता दें कि धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म तो बनी ही है, साथ ही फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में भी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
