Sports
7 min read
क्रिस वोक्स ने भारत का अपमान करने वाले पाकिस्तानी को धो डाला
Navbharat Times
January 20, 2026•2 days ago
AI-Generated SummaryAuto-generated
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में, सिलहट टाइटंस ने रंगपुर राइडर्स को आखिरी गेंद पर मात दी। 6 रनों की जरूरत होने पर, क्रिस वोक्स ने फहीम अशरफ की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई और अगले दौर में पहुंचाया। यह मैच फहीम अशरफ के एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में भी चर्चा में रहा।
नई दिल्ली: बांग्लादेश प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला काफी रोमांचक रहा। रंगपुर राइडर्स और सिलहट टाइटंस के बीच ढाका के शेरे बंगला स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला गया। टाइटंस ने मुकाबले को आखिरी गेंद पर अपने नाम किया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए टाइटंस को 6 रनों की जरूरत थी। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स स्ट्राइक पर थे और गेंद पाकिस्तान के फहीम अशरफ के हाथों में थी। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर वोक्स ने कवर के ऊपर से छक्का मार दिया। इसने रंगपुर राइडर्स को बीपीएल से बाहर करवा दिया तो सिलहट टाइटंस ने क्वालिफायर-2 में जगह पक्की कर ली।
आखिरी ओवर का रोमांच
सिलहट टाइटंस को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। मोइन अली के साथ क्रिस वोक्स क्रीज पर थे। पहली गेंद पर मोइन ने दो रन लिए लेकिन वह लगातार दो डॉट गेंद खेल गए। चौथी गेंद पर फहीम ने मोइन अली को आउट कर दिया। इसके बाद क्रीज पर उतरे खलील अहमद ने 5वीं गेंद पर एक रन लिया। अब एक गेंद पर 6 रन चाहिए थे और वोक्स ने छक्का मारकर मैच फिनिश कर दिया।
फहीम अशरफ ने भारत का अपमान किया था
भारत और पाकिस्तान के बीच मई में युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। उस समय पाकिस्तान के क्रिकेट फहीम अशरफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था। उन्होंने इसमें एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो में एक पाकिस्तानी सैनिक एक भारतीय महिला को सिंदूर लगा रहा था। महिला ने तिरंगे की साड़ी पहनी हुई थी।
मुकाबले में क्या-क्या हुआ?
रंगपुर राइडर्स और सिलहट टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा। पहले बैटिंग करते हुए रंगपुर ने 9 विकेट पर सिर्फ 111 रन बनाए। खुशदिल शाह ने 30 जबकि महमुदुल्लाह ने 33 रन बनाए। खलील अहमद ने 14 रन देकर 4 विकेट लिए। टाइटंस की बैटिंग भी नहीं चली। सैम बिलिंग्स ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 29 रन बनाए लेकिन उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया। 18 रन बनाने में मेहदी हसन मिराज ने 23 गेंदों का सामना किया। हालांकि आखिरी गेंद पर टाइटंस ने मैच जीत लिया।
लेखक के बारे मेंऋषिकेश कुमारऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (स्पोर्ट्स सेक्शन) हैं। वे खेल की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। क्रिकेट के साथ फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बड़ी ही कुशलता से कवर करते हैं। वह 3 सालों से अधिक समय से NBT (Digital) में खेल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की, जबकि उनके पास दैनिक भास्कर नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स डेस्क सहित 7 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन में बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
