Politics
7 min read
चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से पंजाब कांग्रेस में मची नई हलचल
Hindustan
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस में दलितों के कम प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष पदों पर उच्च जाति के नेता काबिज हैं। हालाँकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी विशेष समुदाय के खिलाफ बात नहीं की और वह दुष्प्रचार का शिकार हुए हैं। इस मुद्दे पर पार्टी आलाकमान 23 जनवरी को बैठक करेगा।
संक्षेप:
दलित समुदाय के प्रमुख नेता चरणजीत सिंह चन्नी के साथ बैठक में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी उपस्थित थे। वर्तमान में कांग्रेस की पंजाब इकाई के शीर्ष पदों पर जाट सिख चेहरे काबिज हैं।
Jan 20, 2026 10:17 am ISTNisarg Dixit भाषा
Share
Follow Us on
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस की आंतरिक कलह सबके सामने आ गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में चन्नी को पार्टी में दलितों के प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए सुना जा सकता है। जालंधर से सांसद ने हालांकि स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी विशेष जाति या समुदाय के खिलाफ कोई बात नहीं की और वह सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार का शिकार हुए हैं।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
चन्नी ने शनिवार को यहां पार्टी की अनुसूचित जाति (एससी) शाखा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा था, 'पंजाब में अगर आप यह स्वीकार करते हैं कि दलितों की आबादी 35-38 प्रतिशत है, जो कि वास्तव में है, तो हमें प्रतिनिधित्व क्यों नहीं मिल रहा है?' उन्होंने यह भी कहा, 'पंजाब (कांग्रेस) अध्यक्ष उच्च जाति से हैं, विधायक दल का नेता उच्च जाति से हैं, पंजाब कांग्रेस की महिला शाखा उच्च जाति से है, पंजाब (कांग्रेस) महासचिव उच्च जाति से हैं? हम कहां जाएं? ये लोग कहां जाएंगे?'
दलित समुदाय के प्रमुख नेता चन्नी के साथ बैठक में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम भी उपस्थित थे। वर्तमान में कांग्रेस की पंजाब इकाई के शीर्ष पदों पर जाट सिख चेहरे काबिज हैं।
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग हैं और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा हैं। कांग्रेस के एक सूत्र के अनुसार, इस मामले पर 23 जनवरी को पार्टी आलाकमान द्वारा बुलाई गई राज्यस्तरीय नेताओं की बैठक में चर्चा होने की संभावना है।
इस घटनाक्रम के बीच, भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों ने सोमवार को चन्नी से भाजपा में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होना है।
ढिल्लों ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'चन्नी जी, एक गर्वित पंजाबी होने के नाते, मैं मानता हूं कि दलित प्रतिनिधित्व पर आपका रुख नेतृत्व और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दर्शाता है। भाजपा की पंजाब इकाई में आपको सम्मान, गरिमा और हर समुदाय की सेवा करने का वास्तविक अवसर मिलेगा। आइए, पंजाब के भविष्य के लिए मिलकर काम करें।'
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
