Thursday, January 22, 2026
Economy & Markets
5 min read

चांदी की कीमत में तूफानी उछाल: ₹3.1 लाख के पार पहुंची, जानें अपने शहर का दाम

Jagran
January 20, 20262 days ago
Silver Price Hike: चांदी में तूफानी उछाल, 3.1 लाख के पार हुई कीमत; आपके शहर में कितना हुआ दाम?

AI-Generated Summary
Auto-generated

मंगलवार को चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया। चांदी 3.1 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। सोने की कीमत में भी करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई। पटना में सोना और चांदी सबसे कम कीमत पर उपलब्ध हैं, जबकि लखनऊ में चांदी सबसे महंगी है।

20 जनवरी, मंगलवार को चांदी में तूफानी तेजी (Silver Price Hike) है। सुबह 9.44 बजे के आसपास चांदी (Silver Price Today) में 7000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी ने 3.1 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। Silver Price Hike: कितनी आई बढ़ोतरी? सुबह 9.54 के आसपास चांदी में जोरदार उछाल देखा गया है। इस समय चांदी में 8000 रुपये से ज्यादा की तेजी है। इस समय 1 किलो चांदी की कीमत 3,18,313 रुपये चल रही है। चांदी ने अब तक 3,08,432 प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 3,22,774 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। Gold Price Today: कितना है सोने का भाव सुबह 9.57 के आसपास सोने की कीमत 1,47,596 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सोने ने अब तक 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,47,599 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। आपके शहर में कितना हुआ दाम? शहर सोने का भाव चांदी की कीमत पटना ₹147,710 ₹315,940 जयपुर ₹148,300 ₹317,660 कानपुर ₹148,360 ₹317,790 लखनऊ ₹148,320 ₹317,890 भोपाल ₹148,440 ₹318,140 इंदौर ₹148,440 ₹318,140 चंडीगढ़ ₹148,290 ₹317,800 रायपुर ₹148,230 ₹317,680 ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोना आज सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 147,710 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 148,440 रुपये चल रहा है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी भी सबसे कम कीमत पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 315,940 रुपये चल रहा है। लखनऊ में चांदी का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 317,890 रुपये है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    चांदी की कीमत में उछाल: ₹3.1 लाख पार