Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
5 min read

बिहार कांग्रेस: विधायक और एमएलसी की दिल्ली में राहुल-खरगे संग अहम बैठक

Hindustan
January 19, 20263 days ago
बिहार कांग्रेस के सभी विधायक, MLC को दिल्ली से बुलावा; राहुल-खरगे करेंगे अहम बैठक

AI-Generated Summary
Auto-generated

बिहार कांग्रेस के सभी विधायक और एमएलसी 23 जनवरी को दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश की आगामी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और संभावित बदलावों पर चर्चा होगी। राज्य में गुटबाजी और विधायक दल के नेता के चुनाव जैसे मुद्दे भी एजेंडे में हो सकते हैं।

बिहार कांग्रेस के सभी विधायक, एमएलसी को दिल्ली से बुलावा आया है। कांग्रेस आलाकमान ने राष्ट्रीय राजधानी में 23 जनवरी को अहम बैठक आयोजित की है। इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत आला नेता उनसे चर्चा करेंगे। बैठक में पार्टी की प्रदेश में आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा संभव है। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें इससे पहले, प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार को पटना में पार्टी के पदाधिकारियों एवं विधायकों के साथ बैठक की। सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई इस बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही मनरेगा योजना को लेकर विस्तृत आंदोलन को जिलों में मजबूती से पहुंचाने की भी जिम्मेदारी तय की गई। 23 जनवरी की बैठक में क्या होगा? नई दिल्ली के इंदिरा भवन में 23 जनवरी को बिहार के कांग्रेस नेताओं की आलाकमान के साथ बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक का एजेंडा नहीं बताया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव से लेकर आगामी रणनीतियों पर इसमें चर्चा की जाएगी। बिहार कांग्रेस में अभी विधायक दल का नेता भी नहीं चुना गया है। इस पर भी राहुल और खरगे की बैठक में चर्चा हो सकती है। वहीं, बिहार कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। पिछले दिनों पटना के कांग्रेस कार्यालय में हुए दही-चूड़ा भोज में पार्टी के सभी 6 विधायक और कई नेता नहीं पहुंचे थे। इसके बाद राजेश राम और कृष्णा अल्लावरु से नाराज चल रहे नेताओं ने भी अलग से पटना में भोज का आयोजन किया था। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और मदन मोहन झा भी शामिल हुए थे।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    बिहार कांग्रेस बैठक: राहुल-खरगे के साथ अहम चर्चा