Geopolitics
6 min read
ग्लोबल टाइम्स: भारत चीन से किस मामले में आगे? जानिए
Navbharat Times
January 21, 2026•1 day ago
AI-Generated SummaryAuto-generated
ग्लोबल टाइम्स ने एक सर्वे के आधार पर भारत की प्रशंसा की है। ग्राफिक के अनुसार, 73% भारतीय अपनी अर्थव्यवस्था से संतुष्ट हैं, जबकि चीन में यह आंकड़ा 72% है। यह दर्शाता है कि भारतीय नागरिक अपने देश के भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हैं। इप्सोस ग्लोबल के एक अन्य सर्वे में भी भारत आशावादी देशों में शीर्ष पर रहा।
बीजिंग: चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की जमकर तारीफ की है। उसने एक ग्राफिक भी शेयर किया है, जिसमें भारत, चीन से ऊपर नजर आ रहा है। यह ग्राफिक का शीर्षक "नागरिक अपने देश के भविष्य को लेकर कितने आश्वस्त हैं?" है। यह ग्राफिक एक सर्वे पर आधारित है, जिसका सोर्स यूरोपियन काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशन बताया गया है। इसमें दिखाया गया है कि भारत में 73% लोग अपने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर संतुष्ट हैं, वहीं, चीन में यह आंकड़ा 72% है। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं, जहां क्रमश 21% और 9% लोग ही अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं।
ग्लोबल टाइम्स ने क्या लिखा
ग्लोबल टाइम्स ने ग्राफिक शेयर कर लिखा, "वाह.. भारत के नागरिक अपने देश के भविष्य को लेकर सबसे ज़्यादा कॉन्फिडेंट हैं! भारत में 73% बनाम अमेरिका में 21% और UK में 9%..।" सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए ग्लोबल टाइम्स के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है।
इप्सोस ग्लोबल के सर्वे में भी भारत अव्वल
इप्सोस ग्लोबल एडवाइजर के 'व्हाट वरीज़ द वर्ल्ड' सर्वे के दिसंबर एडिशन के अनुसार, भारत दुनिया के सबसे आशावादी देशों में से एक बनकर उभरा है, जो कई वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बावजूद लोगों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। 30 देशों में किए गए इस मासिक सर्वे से पता चलता है कि लगभग दस में से छह भारतीयों (62 प्रतिशत) का मानना है कि उनका देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो नवंबर से तीन प्रतिशत ज्यादा है।
लेखक के बारे मेंप्रियेश मिश्रनवभारत टाइम्स डिजिटल में डिजिटल कंटेंट राइटर। पत्रकारिता में दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला जैसी संस्थाओं के बाद टाइम्स इंटरनेट तक 5 साल का सफर जो इंदौर से शुरू होकर एनसीआर तक पहुंचा है पर दिल गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और गोरक्षनाथ की धरती गोरखपुर में बसता है। देश-विदेश, अंतरराष्ट्रीय राजनीति/कूटनीति और रक्षा क्षेत्र में खास रुचि। डिजिटल माध्यम के नए प्रयोगों में दिलचस्पी के साथ सीखने की सतत इच्छा।... और पढ़ें
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
