Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
5 min read

बेगूसराय में खौफनाक वारदात: सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, पत्नी बेखबर

Hindustan
January 19, 20263 days ago
पति की गोली मारकर हत्या, साथ सो रही पत्नी बेखबर; बिहार के बेगूसराय में खौफनाक वारदात

AI-Generated Summary
Auto-generated

बेगूसराय के बलिया में एक किसान की घर में सोई अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय पत्नी साथ सो रही थी, लेकिन साइलेंसर लगी पिस्टल से की गई गोलीबारी की आवाज नहीं आने से वह बेखबर रही। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और जांच जारी है।

बिहार में में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। बेगूसराय के बलिया में बेखौफ अपराधियों ने रविवार की रात घर में घुसकर सो रहे एक किसान की पत्नी की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां वार्ड नंबर-22 स्थित सोनार टोली की बताई गई है। बदमाश ने घटना को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि पत्नी को भी भनक नहीं लगी। साइलेंसर लगी पिस्टल से गोली मारी गई। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें मृतक की पहचान 58 वर्षीय कृष्णनंदन यादव के रूप में की गई है जो पेशे से किसान थे और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार की रात कृष्णनंदन यादव अपने घर में सो रहे थे। पत्नी भी उसी बिस्तर पर साथ घर में सो रही थी। देर रात अज्ञात अपराधी घर में घुसे और सोए अवस्था में ही उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज काफी हल्की थी जिससे शुरुआत में किसी को भनक नहीं लगी। बदमाशों के भागने के बाद पत्नी की नींद खुली। पति को जगाया तो नहीं जगे। उसके बाद उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पत्नी ने जब कपड़े हटाकर देखा तो सभी सन्न रह हए। सीने में गोली लगने की जानकारी मिली। गंभीर हालत में परिजन उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के पास बाइक के टायर के निशान की पहचान हुई है। मौके से एक खोखा भी बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने साइलेंसर लगी पिस्टल का इस्तेमाल किया। इसी कारण गोली की आवाज तेज नहीं हुई।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    बेगूसराय में हत्या: पति की गोली मारकर हत्या, पत्नी बेखबर