Economy & Markets
9 min read
₹89,910 में लॉन्च हुई नई बजाज पल्सर 125 (2026): 60 KM माइलेज और शानदार फीचर्स
Hindustan
January 20, 2026•2 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
बजाज ऑटो ने 2026 पल्सर 125 को ₹89,910 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इस नए मॉडल में LED हेडलैंप, LED इंडिकेटर्स और नए कलर ऑप्शन जैसे अपडेट्स शामिल हैं। बाइक का इंजन और परफॉर्मेंस पहले जैसा ही है, जो अच्छी माइलेज देता है। यह स्टाइलिश और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक है।
बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक पल्सर 125 का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर 125 को कंपनी ने हल्के अपडेट्स के साथ पेश किया है, जिसमें अब LED हेडलैंप, LED इंडिकेटर्स और नए कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं। नई पल्सर 125 की शुरुआती कीमत 89,910 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफर देखें
Honda SP 125
₹ 86,378 - 94,069
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.6 - 2.02 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.38 - 1.67 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफर देखें
Hero Splendor Plus
₹ 73,902 - 76,437
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ऑफर देखें
कीमत में कितना फर्क आया?
2026 बजाज पल्सर 125 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें सिंगल सीट वेरिएं की कीमत 89,910 रुपये और स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 92,046 रुपये है।
नई बाइक की कीमत पहले से करीब 3,500 ज्यादा है। हालांकि, जो नए फीचर्स जोड़े गए हैं, उनके हिसाब से यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं लगती है।
क्या हैं नए बदलाव?
बजाज ने इस बार पल्सर 125 में बड़े बदलाव नहीं किए हैं, लेकिन कुछ जरूरी अपडेट जरूर दिए हैं। जैसे कि इसमें अब नया LED हेडलैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं। पहले जहां हैलोजन लाइट्स मिलती थीं, वहीं अब LED लाइट्स से नाइट विजिबिलिटी और लुक दोनों बेहतर हो गए हैं।
नए कलर और ग्राफिक्स
2026 पल्सर 125 को नए कलर और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स के साथ पेश किया गया है। इसमें ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक स्यान ब्लू, रेसिंग रेड विथ टेन बीज जैसे कलर ऑप्शन दिए गए हैं। ये नए कलर बाइक को ज्यादा स्पोर्टी और फ्रेश लुक देते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो कि पहले से भरोसेमंद माना जाता है। इसमें 124.4cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.64 bhp की पावर और 10.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन रोजाना की राइडिंग और अच्छे माइलेज के लिए जाना जाता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
सस्पेंशन और ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें फ्रंट 240mm डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है। ये सेटअप शहर की सड़कों के लिए संतुलित और आरामदायक है।
फीचर्स की लिस्ट
2026 पल्सर 125 में कई काम के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी,यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। ये फीचर्स इसे युवाओं और डेली कम्यूटर दोनों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
क्या यह बाइक खरीदना सही रहेगा?
अगर आप एक स्टाइलिश, भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस वाली 125cc बाइक ढूंढ रहे हैं, तो 2026 बजाज पल्सर 125 एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। LED लाइट्स और नए कलर्स के साथ अब यह पहले से ज्यादा मॉडर्न लगती है, और 3,500 की कीमत बढ़ोतरी भी जायज कही जा सकती है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
