Geopolitics
3 min read
आसिम मुनीर का बड़ा बयान: पाकिस्तान अपने मकसद की ओर बढ़ रहा है
Jagran
January 19, 2026•3 days ago
-1768841456459_m.webp)
AI-Generated SummaryAuto-generated
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा है कि देश अपने मूल उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान, जिसे इस्लाम के नाम पर स्थापित किया गया था, आतंकवादियों से निपटना जानता है और इस्लामिक देशों में एक विशेष स्थान रखता है। मुनीर के अनुसार, पाकिस्तान के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने दुनिया को टेंशन में डालने वाला एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपना मकसद हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने द इंटरनेशनल न्यूज से बात करते हुए कहा कि देश इस्लाम के नाम पर बनाया गया था और वह आतंकवादियों से निपटना जानता है। मुनीर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपने मकसद में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है।
'पाकिस्तान को मिला है ऐतिहासिक मौका'
आसिम मुनीर ने कहा, "अल्लाह ने पाकिस्तान को वह नेक मकसद हासिल करने का ऐतिहासिक मौका दिया है, जिसके लिए इसे बनाया गया था। देश तेजी से उस मंजिल की ओर बढ़ रहा है। पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बनाया गया था और आज इस्लामिक देशों में इसका खास दर्जा और अहमियत है।"
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
