Thursday, January 22, 2026
Home/Politics/Article
Politics
5 min read

बहन, बहुत बड़ी गलती हो गई: अशोक का आखिरी ऑडियो संदेश

Jagran
January 21, 20261 day ago
'बहन बहुत बड़ी गलती हो गई...', खुद को गोली मारने से पहले अशोक ने ऑडियो मैसेज में क्या कहा?

AI-Generated Summary
Auto-generated

सहारनपुर में अशोक ने खुद को गोली मारने से पहले अपनी बहन को एक ऑडियो संदेश भेजा। इसमें उसने कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है और परिवार को संभालने के लिए उसने पहले सबको मार दिया और अब वह खुद को गोली मार रहा है। यह घटना कौशिक विहार कॉलोनी में हुई, जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कौशिक विहार कालोनी में हुए परिवारिक हत्याकांड से जुड़ी कुछ अहम जानकारी भी सामने आई है। खारीबास के रहने वाले सुरेंद्र का बेटा अमीन अशोक कुमार है। करीब तीन साल पहले पिता सुरेंद्र नकुड तहसील में संग्रह अमीन के पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवानिवृत्त होने से छह दिन पहले पिता सुरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद अशोक कुमार को नकुड तहसील में संग्रह अमीन के पद पर नौकरी मिली थी। नौकरी के सालभर बाद अमीन परिवार के साथ टीचर कालोनी में मकान खरीदकर रहने लगा। करीब सालभर पहले 60 लाख में मकान बेचने के बाद कौशिक विहार में किराए पर रहने लगा और सावन विहार कालोनी में अपना मकान बनाया। इसके अलावा सरसावा में ही एक प्लाट और खरीदा था। गांव में भी काफी जमीन है। सावन विहार में बनाए गए मकान में एक फरवरी को गृह प्रवेश होना था। यह भी पढ़ें- आखिर अमीन ने क्यों उजाड़ दिया अपना हंसता-खिलखिलाता संसार', एक परिवार में पांच मौतों से पूरे इलाके के लोग हैरान इसके लिए रिश्तेदारों में निमंत्रण भी दिया गया था। गृह प्रवेश के निमंत्रण देने के लिए अमीन की पत्नी अपनी बुआ के यहां और मायके भी गई थी। सोमवार को मायके से लौटकर घर आई थी। परिवार में उत्सव का माहौल बनने वाला था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक मिनट 18 सेकेंड की वायस रिकार्डिंग पुलिस को मिली पुलिस को मृतक अमीन अशोक कुमार के मोबाइल से एक मिनट 18 सेकेंड की वायस रिकार्डिंग पुलिस को मिली है। इस वायस रिकार्डिंग को बहन को भेजा है। अमीन ने वायस रिकार्डिंग में कहा है कि बहन बहुत बड़ी गलती हो गई है। मैं मर जाता तो परिवार को कौन संभालता? इसलिए परिवार को पहले मार दिया और अब खुद को गोली मार रहा हूं।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    अशोक का ऑडियो मैसेज: परिवारिक हत्याकांड का सच