Thursday, January 22, 2026
Entertainment
7 min read

अक्षय कुमार ने ठुकराई ये दमदार बायोपिक, 41 करोड़ की फिल्म ने की 170 करोड़ की कमाई

Jagran
January 19, 20263 days ago
Akshay Kumar ने ठुकरा दी इस दिग्गज की बायोपिक, 41 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कमाए थे 170 करोड़

AI-Generated Summary
Auto-generated

अक्षय कुमार ने महान धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' को ठुकरा दिया था। निर्माताओं की पहली पसंद होने के बावजूद, अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण उन्होंने यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। बाद में फरहान अख्तर ने यह भूमिका निभाई, जिससे फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और 41 करोड़ के बजट में 170 करोड़ से अधिक का कारोबार किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में अपनी धाक जमाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भला कौन नहीं जानता। अक्की इंडस्ट्री के वह कलाकार हैं, जिन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर फिल्में बनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। जिनमें समाजिक, सच्ची घटनाओं से प्रेरित और कई बायोपिक जॉनर वाली मूवीज शामिल रहीं। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि अक्षय कुमार ने भारत के एक महान शख्स की बायोपिक को नो बोल दिया था। बाद में वह मूवी दूसरे एक्टर की झोली में गई और ब्लॉकबस्टर रही। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी मूवी के बारे में जिक्र किया जा रहा है। अक्षय ने ठुकराई थी ये फिल्म बायोपिक फिल्में हमेशा से सिनेमा जगत में चर्चा का विषय बनती हैं। बात की जाए हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार बायोपिक के बारे में तो उसे 13 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस मूवी का निर्देशन रंग दे बसंती जैसी धांसू फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने राकेश रोशन की फिल्म करने से किया था मना, बाद में 90s के इस स्टार के दम पर बनी ब्लॉकबस्टर आईएमडीबी रिपोर्ट के आधार पर इस मूवी के लिए अभिनेता अक्षय कुमार मेकर्स की पहली थे, लेकिन दूसरे निर्माताओं संग फिल्मों की कमिटमेंट के चलते उन्होंने इस बायोपिक का ऑफर ठुकरा दिया था। उस फिल्म का नाम भाग मिल्खा भाग था (Bhaag Milkha Bhaag) जिसे करने से अक्की ने मना कर दिया था। जी हां भारत से महान धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक के लिए मेकर्स ने सबसे पहले अक्षय कुमार से संपर्क किया था, लेकिन उनके साथ बात नहीं बनी और बाद में इस मूवी में अभिनेता फरहान अख्तर की एंट्री हुई। आलम ये रहा कि भाग मिल्खा भाग से फरहान की किस्मत चमक गई और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। साल 2013 में रिलीज हुई भाग मिल्खा भाग की सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस मूवी का बजट 41 करोड़ रुपये थे और वर्ल्डवाइड इसने 170 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ये आंकड़ा 108 करोड़ से अधिक रहा। भाग मिल्खा भाग अब भी हिंदी सिनेमा की सबसे सक्सेसफुल बायोपिक के तौर पर जाना जाता है। अक्षय कुमार की अगली फिल्में अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। साल 2026 में अक्की पहली रिलीज भूत बंगला रहेगी, जो 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके बाद वह हैवान और वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    अक्षय कुमार की ठुकराई बायोपिक: 41 करोड़ की फिल्म ने कमाए 170 करोड़