Entertainment
3 min read
अक्षय खन्ना का तेलुगु डेब्यू: 'महाकाली' के बारे में सब जानें
Amar Ujala
January 18, 2026•4 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
अक्षय खन्ना 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'महाकाली' से टॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस पौराणिक फिल्म में वे असुरगुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे हैं। पूजा कोल्लुरु द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रशांत वर्मा के सिनेमाई ब्रह्मांड का हिस्सा है और 2026 में रिलीज हो सकती है।
'महाकाली' के बारे में
'धुरंधर' की सफलता के बाद कई फिल्ममेकर उन्हें अपनी फिल्मों में अक्षय को लेना चाहते हैं। लेकिन अक्षय ने अभी अपनी अगली हिंदी फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल, वह अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'महाकाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक फिल्म में अक्षय असुरगुरु शुक्राचार्य का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन पूजा कोल्लुरु कर रही हैं और यह प्रशांत वर्मा के सिनेमाई ब्रह्मांड (PVCU) का हिस्सा है। फिल्म में मुख्य भूमिका भूमि शेट्टी निभा रही हैं। अक्षय का शुक्राचार्य वाला पहला लुक पहले ही जारी हो चुका है, जिसमें वे लंबी सफेद दाढ़ी और प्रभावशाली लुक में दिख रहे हैं। यह लुक देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। कथित तौर पर 'महाकाली' 2026 में रिलीज हो सकती है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
