Thursday, January 22, 2026
Home/Politics/Article
Politics
16 min read

आज का मौसम 21 जनवरी: 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Navbharat Times
January 20, 20261 day ago
आज का मौसम 21 जनवरी: अगले 24 घंटे में 10 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

AI-Generated Summary
Auto-generated

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 10 राज्यों में आंधी-बारिश और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 2-3 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। उत्तर भारत के 26 जिलों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी चेतावनी है।

आज का मौसम 21 जनवरी 2026: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे के कहर के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में देश के 10 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के बाद 2 से 3 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके अलावा उत्तर भारत के 26 जिलों में घने कोहरे मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। सुबह और देर रात यात्रा करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं आज देश के अन्य इलाकों में मौसम कैसा रहेगा... देश के 10 राज्यों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी आएमडी के अनुसार 22 से 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान और 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो 22-26 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा दिल्ली में 48 घंटे बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दरअसल, आईएमडी के मुताबिक अगले 48 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश दस्तक दे सकती है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, दिल्ली में ग्रैप-4 हटने के बाद कई तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक यूपी वालों को भी अगले 24 घंटे में सावधान रहने की जरूरत है। 10 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा आज अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, झांसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर में रात के 10 बजे से सुबह के 9 बजे तक घने कोहरे छाए रहेंगे। बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस तेज हवा के कारण गया, जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा आएमडी ने उत्तराखंड में 23 से लेकर 25 जनवरी तक भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। वहीं, आज यानी 21 जनवरी की बात करें तो सुबह के समय तेज हवा और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। नैनीताल, चमोली,पिथौरागढ़ उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात की संभावना जताई गई है। शहर अधिकतम तापमान (21 जनवरी) न्यूनतम तापमान (21 जनवरी) दिल्ली 22°C 08°C मुंबई 28°C 23°C कोलकाता 27°C 17°C चेन्नई 28°C 23°C लखनऊ 21°C 11°C पटना 20°C 11°C रांची 23°C 09°C जयपुर 24°C 13°C भोपाल 24°C 13°C नैनीताल 18°C 06°C शिमला 17°C 04°C हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 जनवरी को भारी बारिश की चेतावनी दारी की गई है। बारिश का सिलसिला लगातार 72 घंटे तक चलेगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। धर्मशाला, मनाली, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुफरी और राजधानी शिमला में तापमान में गिर। मनाली में आज अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान -16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा मौसम कार्यालय के मुताबिक 22 से 24 जनवरी और 26 से 28 जनवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू कश्मीर पर दिखेगा। जिससे कुछ इलाकों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। सोनमर्ग घाटी का गांदरबल जिला कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जिससे कुछ जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, एक और पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 जनवरी के दौरान सक्रिय होगा । 22 जनवरी को जोधपुर,शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 23 जनवरी को भी बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर संभाग और अजमेर के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जहां ठंड से राहत मिल रही है तो वहीं कुछ इलाकों में आज फिर से शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। शहडोल, खजुराहो, सतना, रीवा और छतरपुर में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, रात के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।... और पढ़ें

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    मौसम: 10 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी