Entertainment
5 min read
90s की वो एक्ट्रेस जिसका करियर अबू सलेम के प्यार में हुआ तबाह
Times Now Navbharat
January 18, 2026•4 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
90 के दशक की अभिनेत्री मोनिका बेदी का करियर अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से प्यार के कारण तबाह हो गया। 1998 में शुरू हुए इस रिश्ते के चलते 2002 में उन्हें अबू सलेम के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्हें पांच साल की जेल की सजा हुई, जिससे उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया।
बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ चर्चा में रहती है। कभी किसी का अफेयर फिल्म की शूटिंग करते-करते शुरू हो जाता है, तो कभी फिल्मों के बाहर स्टार्स अपना दिल दे बैठते हैं। लेकिन कुछ स्टार्स केे कुछ अफेयर्स ऐसे होते हैं जो लाइफ में एक छाप छोड़ जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी बॉलीवुड के बारे में बताने वाले हैं, जो डॉन के प्यार में पड़ गई थी। इस प्यार ने एक्ट्रेस का पूरा करियर तबाह कर दिया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को जेल तक जाना पड़ा था।
एक्ट्रेस मोनिका बेदी का एक समय पर बॉलीवुड में जलवा था। मोनिका बेदी की एक के बाद एक फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाया करती थी। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं रहा।
अब आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि मोनिका बेदी चमकता करियर खत्म कैसे हो गया। तो इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक अफेयर था जिसने एक्ट्रेस की लाइफ में भूचाल ला दिया।
एक्ट्रेस मोनिका बेदी को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात साल 1998 में हुई थी। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया था।
अबू सलेम और मोनिका बेदी का अफेयर को कुछ ही समय हुआ था कि एक्ट्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ा। साल 2002 में एक्ट्रेस को अबू सलेम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद फिल्मी करियर खत्म हो गया था।
मोनिका बेदी को 5 साल की जेल की सजा हुई। मोनिका बेदी ने बड़ी दिक्कतों से जेल में 5 साल बिताए। 2007 में वो जेल से बाहर आईं लेकिन एक्ट्रेस अपना करियर पहले जैसा नहीं चमका पाई। मोनिका बेदी आज यानी 19 जनवरी को 51 साल की हो गई हैं।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
