Friday, January 23, 2026
Economy & Markets
9 min read

₹6.25 लाख की ये कार बनी नंबर-1, 33 किमी माइलेज और 19,000 बिक्री

Hindustan
January 20, 20262 days ago
₹6.25 लाख कीमत, 33 किमी. माइलेज; पिछले महीने फिर नंबर-1 बनी ये कार; 31 दिन में 19,000 लोगों ने खरीदी

AI-Generated Summary
Auto-generated

दिसंबर 2025 में भारत में सेडान की कुल बिक्री में सालाना मामूली बढ़त दर्ज हुई, लेकिन मासिक बिक्री में गिरावट आई। मारुति डिजायर 19,072 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर-1 बनी रही, जिसकी सालाना बिक्री 15.08% बढ़ी। हुंडई ऑरा दूसरे स्थान पर रही। मिड-साइज सेडान में फॉक्सवैगन वर्टस और होंडा सिटी का प्रदर्शन बेहतर रहा।

भारत में दिसंबर 2025 के दौरान सेडान सेगमेंट की कुल बिक्री 31,985 यूनिट्स रही। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 की तुलना में 2.91% की सालाना (YoY) बढ़त को दिखाता है। हालांकि, नवंबर 2025 के मुकाबले इसमें 8.72% की गिरावट (MoM) दर्ज की गई, जो साल के अंत में डिमांड के कमजोर पड़ने का संकेत देती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें कॉम्पैक्ट सेडान: डिजायर और ऑरा का जलवा मारुति डिजायर एक बार फिर सेडान सेगमेंट की निर्विवाद बादशाह बनी रही। दिसंबर 2025 में इसकी 19,072 यूनिट्स बिकीं। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 15.08% की बढ़त को दिखाता है। हालांकि, महीने-दर-महीने बिक्री में 9.53% की गिरावट आई। इसके बावजूद डिजायर अकेले ही कुल सेडान बिक्री का आधे से ज्यादा हिस्सा अपने नाम करती है। दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा रही, जिसकी 4,925 यूनिट्स बिकीं। इसमें 27.86% की शानदार YoY ग्रोथ देखने को मिली। लेकिन, डिजायर की तरह ही, ऑरा की बिक्री भी MoM आधार पर 14.06% घटी, जो बाजार की सुस्ती को दर्शाती है। वहीं, होंडा अमेज के लिए दिसंबर का महीना कमजोर रहा। इसकी सिर्फ 2,575 यूनिट्स बिकीं, जो 30.56% YoY और 6.80% MoM की गिरावट को दिखाती हैं। मिड-साइज सेडान: मिला-जुला प्रदर्शन मिड-साइज सेडान सेगमेंट में तस्वीर थोड़ी अलग रही। फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) ने 2,378 यूनिट्स की बिक्री के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें 5.36% YoY और 6.88% MoM की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह उन गिने-चुने मॉडलों में शामिल हो गई, जो दोनों मोर्चों पर बढ़ी। होंडा सिटी ने भी शानदार वापसी दिखाई। दिसंबर में इसकी 943 यूनिट्स बिकीं, जो 20.43% YoY और जबरदस्त 55.87% MoM ग्रोथ को दर्शाती हैं। इसके उलट स्कोडा स्लाविया की बिक्री गिरकर 711 यूनिट्स रह गई। इसमें 62.46% YoY और 36.52% MoM की भारी गिरावट दर्ज हुई। भारत में सेडान कारों की बिक्री (दिसंबर 2025 vs दिसंबर 2024) चार्ट में देखा जा सकता है कि हुंडई वरना भी संघर्ष करती नजर आई, जिसकी सिर्फ 406 यूनिट्स बिकीं। इसकी सेल में 53.44% YoY और 42.74% MoM की गिरावट दर्ज की गई। एंट्री-लेवल EV और प्रीमियम सेडान टाटा टिगोर / टिगोर EV की 775 यूनिट्स बिकीं। इसमें सालाना आधार पर 26.47% की गिरावट रही, लेकिन नवंबर के मुकाबले 58.81% की तेज MoM ग्रोथ देखने को मिली, जिसका कारण पिछला कम बेस रहा। प्रीमियम सेगमेंट में टोयोटा कैमरी ने अच्छा प्रदर्शन किया। दिसंबर 2025 में इसकी 200 यूनिट्स बिकीं, जो 127.27% YoY ग्रोथ दिखाती हैं, हालांकि MoM आधार पर इसमें 9.91% की हल्की गिरावट रही। वहीं, स्कोडा ऑक्टाविया की दिसंबर 2025 में एक भी यूनिट डिस्पैच नहीं हुई, जबकि नवंबर में 94 यूनिट्स बिकी थीं। दिसंबर 2025 में सेडान सेगमेंट ने मामूली सालाना बढ़त जरूर दिखाई, लेकिन महीने-दर-महीने आई तेज गिरावट यह बताती है कि मांग सभी मॉडलों में समान नहीं है। डिजायर और ऑरा जैसे कॉम्पैक्ट सेडान अब भी इस सेगमेंट की रीढ़ बने हुए हैं, जबकि मिड-साइज़ सेडान में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। नतीजतन, सेडान सेगमेंट भले ही आज एक निच (niche) कैटेगरी बन गया हो, लेकिन यह अब भी स्थिर है और कुछ मजबूत नामों पर टिका हुआ है।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    ₹6.25 लाख कार: 33 किमी माइलेज, नंबर-1 बनी