Thursday, January 22, 2026
Home/Politics/Article
Politics
4 min read

5 राज्यों से घिरा भारत का इकलौता जिला, यूपी से है खास नाता

Times Now Navbharat
January 18, 20264 days ago
भारत का इकलौता जिला जो 5 राज्यों से घिरा है, यूपी से है खास कनेक्शन

AI-Generated Summary
Auto-generated

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला भारत का एकमात्र ऐसा जिला है जो चार अन्य राज्यों - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड - की सीमाओं से सटा है। स्वयं उत्तर प्रदेश भी इसकी सीमा का हिस्सा है। यह जिला प्राकृतिक संसाधनों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए जाना जाता है।

भारत में कुल 797 जिले हैं, जिसमें राज्यों में 752 और केंद्र शासित प्रदेशों में 45 जिले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा जिला है जो 5 राज्यों से घिरा है। इस जिले का यूपी से खास कनेक्शन है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि ये कौन सा जिला है तो यहां जान लीजिए। अपने आपक जीके का धुरधर बताने वाले भी इस जिले का नाम नहीं बता पाए हैं तो यहां जान लीजिए। बता दे यहां हम उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की बात कर रहे हैं। यह जिला अपने प्राकृतिक संसाधनों, पहाड़ी भू आकृति, घने जंगलों और औद्योगिक महत्व के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश का यह जिला चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड से घिरा हुआ है। इन चार जिलों की सीमाएं सोनभद्र से छूती हैं। वहीं पांचवा जिला स्वयं उत्तर प्रदेश है। यह जिला विंध्य और कैमूर पहाड़ियों से स्थित है, जो खनिजों से घिरा हुई है। वहीं यूपी का यह जिला मिर्जापुर और चंदौली जिले से घिरा हुआ है। सोनभद्र जिले का गठन 4 मार्च 1989 को मिर्जापुर जिले से अलग होकर किया गया था। जिले का नाम सोन नदी से पड़ा है, जो इस क्षेत्र की प्रमुख नदी है। इसके अतिरिक्त कनहर, रेणुका और बेलन जैसी नदियां भी यहां प्रवाहित होती हैं। पर्यटव के नजरिए से भी इस जिले का विशेष महत्व है। यहां का विजयगढ़ किला, अगोरी किला, रेणुकूट का रिहंद बांध और कनहर बांध दर्शनीय स्थल हैं। साथ ही जिले में कई घने जंगल और पहाड़ी दृश्य प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करते हैं।

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    5 राज्यों से घिरा जिला: यूपी कनेक्शन