Thursday, January 22, 2026
Entertainment
12 min read

30,000 करोड़ की जंग: संजय कपूर की मां ने बहू प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप

News18 Hindi
January 21, 20261 day ago
'मेरे बेटे को बहकाया', 30,000 Cr के लिए सास-बहू में जंग, HC फिर पहुंचीं संजय कपूर की मां, प्रिया पर लगाया आरोप

AI-Generated Summary
Auto-generated

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने अपनी बहू प्रिया कपूर सचदेव पर 30,000 करोड़ की संपत्ति के लिए बेटे को बहकाने और फर्जी ट्रस्ट के जरिए कब्जा करने का आरोप लगाया है। रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ट्रस्ट की वैधता पर सवाल उठाया और संपत्तियों पर रोक लगाने की मांग की है।

Written by : Shikha Pandey Agency:News18Hindi Last Updated:January 21, 2026, 13:57 IST बॉलीवुड के कपूर परिवार के दामाद रहे जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर सास-बहू की जंग तेज हो गई है. संजय कपूर की मां रानी कपूर एक बार फिर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं हैं. उन्होंने बहू प्रिया कपूर सचदेव पर बेटे को बहकाने और फर्जी फैमिली ट्रस्ट के जरिए संपत्तियों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. रानी कपूर ने ट्रस्ट को अवैध बताते हुए कोर्ट से संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है. नई दिल्ली. करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर के निधन के बाद से परिवार में 30,000 करोड़ संपत्ति को लेकर विवाद सुर्खियों में हैं. पहले करिश्मा कपूर के बच्चों को वसीयत को फर्जी बताया और फिर संजय कपूर की मां रानी कपूर ने संजय कपूर की तीसरी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. अब संपत्ति पर चल रही कड़वी कानूनी लड़ाई में नया मोड़ आ गया है. संजय की 80 साल मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक नई सिविल सूट दाखिल की है, जिसमें उन्होंने बहू प्रिया कपूर सचदेव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रानी कपूर ने ‘रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट’ (Rani Kapur Family Trust) की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे ‘फ्रॉडुलेंट’ यानी धोखाधड़ीपूर्ण बताया है और दावा किया है कि यह बहकावे, साजिश और फर्जीवाड़े से बनाया गया था. ‘मेरे बेटे को बहकाया’ अपनी याचिका में रानी कपूर ने आरोप लगाया कि प्रिया कपूर ने उनके दिवंगत बेटे संजय को ‘फ्रॉड’ करने के लिए मैनिपुलेट किया. ट्रस्ट को उनके नाम पर बनाया गया, लेकिन इसका इस्तेमाल फैमिली एसेट्स के कंट्रोल को गलत तरीके से डायवर्ट करने के लिए किया गया, जिससे उन्हें अपनी संपत्ति से वंचित कर दिया गया. याचिका में उन्होंने आरोप लगाया कि इसका इस्तेमाल परिवार की संपत्तियों को गैरकानूनी तरीके से हड़पने के लिए किया गया. बेटे की मौत के तुरंत बाद करने लगी कार्रवाई रानी कपूर ने अदालत को बताया कि संजय कपूर की मौत ‘रहस्यमय परिस्थितियों’ में हुई, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के तुरंत बाद यानी 13 दिनों के शोक काल के दौरान, प्रिया कपूर सचदेव ने जल्दबाजी दिखाते हुए कई अहम फैसले लिए. याचिका के मुताबिक, इन फैसलों का उद्देश्य सोना ग्रुप और उससे जुड़ी संपत्तियों पर नियंत्रण स्थापित करना और रानी कपूर को निर्णय प्रक्रिया से बाहर करना था. हाईकोर्ट में मांगी यह राहत रानी कपूर ने हाईकोर्ट से प्रिया कपूर सचदेव और अन्य को विवादित ट्रस्ट के इशारे पर काम करने, उसे चलाने या संचालित करने से रोकने के लिए स्थायी निषेधाज्ञा देने की मांग की है. उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि विवाद के निपटारे तक ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों के किसी भी तरह के ट्रांसफर या एलियनेशन पर रोक लगाने की मांग की गई है, जब तक विवाद का फैसला नहीं हो जाता. वसीयत पर भी उठे सवाल, सामने आए CDR ये आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं जब प्रिया कपूर सचदेव के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इन रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि जिस दिन उनके पति की वसीयत एग्जीक्यूट हुई, वह उस दिन गुरुग्राम नहीं, बल्कि दिल्ली में थीं. प्रिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में एफिडेविट में दावा किया था कि वे उस दिन गुरुग्राम में मौजूद थीं और वसीयत के एग्जीक्यूशन के दौरान फिजिकली प्रेजेंट थीं. लेकिन उनका फोन सुबह 9:22 बजे से शाम 4:30 बजे तक नई दिल्ली के सेल टावर्स से कनेक्ट था. कौन थे संजय कपूर संजय कपूर की मौत जून 2025 में हुई थी. वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जो ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है. संपत्ति विवाद में संजय की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान भी शामिल हैं, जो वसीयत को फर्जी बताते हैं. पति की मौत के बाद प्रिया कपूर ने सोना ग्रुप की लीडरशिप संभाली है. About the Author Shikha Pandey शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ...और पढ़ें Click here to add News18 as your preferred news source on Google. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Location : Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh First Published : January 21, 2026, 13:57 IST homeentertainment 30,000 Cr के लिए सास-बहू में जंग, HC फिर पहुंचीं संजय कपूर की मां, लगाए आरोप और पढ़ें

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    30,000 Cr संपत्ति: सास-बहू की जंग, संजय कपूर की मां का प्रिया पर आरोप