Technology
4 min read
नासा का अलर्ट: क्या 3 एस्टरॉयड टकराएंगे पृथ्वी से?
Gadgets 360 Hindi
January 19, 2026•3 days ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
नासा ने तीन बड़े एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें से एस्टरॉयड 2026 BT (19 फीट चौड़ा) 19 जनवरी को 11 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। दो अन्य एस्टरॉयड 2026 BH1 (36 फीट) और 2026 BL (12 फीट) भी पृथ्वी के करीब आ रहे हैं। नासा के अनुसार, किसी भी एस्टरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना नहीं है।
अंतरिक्ष में लाखों एस्टरॉयड मौजूद हो सकते हैं। धरती के करीब लगभग 16 हजार एस्टरॉयड बताए जाते हैं। वैज्ञानिक इन्हें ग्रहों के ही बिखरे टुकड़े मानते हैं। ये लगातार सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर घूम रहे हैं। इनकी बनावट भी ग्रहों से मिलती है। लेकिन एस्टरॉयड धरती के करीब आने पर खतरनाक हो सकते हैं। इनके टकराने की संभावना बन जाती है। इसलिए नासा इनको ट्रैक करती है।
नासा ने आज 3 बड़े एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। ये चट्टानें आज धरती के करीब आने वाली हैं। नासा की JPL के अनुसार,पहले एस्टरॉयड का नाम एस्टरॉयड 2026 BT है जो कि 19 फीट चौड़ा है। नासा ने इसके आकार की तुलना एक कार से की है। एस्टरॉयड को 2026 में ही खोजा गया है। यह 19 जनवरी को पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। जब यह धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो धरती और एस्टरॉयड के बीच की दूरी सिर्फ 11 लाख किलोमीटर होगी। नासा कहती है कि 75 लाख किलोमीटर के दायरे में आने वाला एस्टरॉयड खतरनाक साबित हो सकता है। इस हिसाब से यह एस्टरॉयड बेहद नजदीक आने वाला है।
इसके अलावा दो और एस्टरॉयड आज पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं। दूसरे एस्टरॉयड का नाम एस्टरॉयड 2026 BH1 है जो कि 36 फीट बड़ा है। यह एक बस जितना बड़ा है। तीसरा एस्टरॉयड 2026 BL है। इसका साइज 12 फीट है। यह 11.8 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। हालांकि नासा ने किसी भी एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी सूचना जारी नहीं की है।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
