Entertainment
6 min read
2016 की वो 8 फिल्में जिन्होंने निर्माताओं को बनाया मालामाल
Times Now Navbharat
January 21, 2026•1 day ago

AI-Generated SummaryAuto-generated
2016 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर निर्माताओं को मालामाल कर दिया। 'दंगल' सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म रही, जिसका रिकॉर्ड आज भी कायम है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'सुल्तान', 'ए दिल है मुश्किल', 'रुस्तम' जैसी फिल्मों ने भी बड़ी सफलता हासिल की। इन फिल्मों ने अपने निर्माताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया।
2026 Is The New 2016: सोशल मीडिया कुछ भी वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आये दिन नई-नई चीजें इंटरनेट पर ट्रेंड करती रहती हैं। ऐसे में अब 2016 vs 2026 का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोगों ने अपनी पुरानी यादों को ताजा भी किया। ऐसे में आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको साल 2016 में रिलीज हुईं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कमाई कर निर्माताओं की कंगाली दूर कर दी थी। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
आमिर खान ने इस मूवी में महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। 'दंगल' साल 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस मूवी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म एक इंडियन बिजनेसमैन की कहानी है, जो इराक द्वारा कुवैत पर हमला करने के बाद वहां फंसे हुए 17000 से अधिक देशवासियों के लिए स्पोक्सपर्सन बन जाता है।
अजय देवगन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'शिवाय' को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस मूवी के वी एफएक्स कमाल के थे।
'हाउसफुल 3' एक जबरदस्त कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी।
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस मूवी में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अहम रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
अक्षय कुमार की यह मूवी नानावटी केस से प्रेरित थी। इस कोर्टरूम ड्रामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।
करण जौहर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन को अहम रोल में देखा गया था। यह फिक्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' भी 2016 में ही रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान खान ने हरयाणा बेस्ड रेस्लर का रोल निभाया था। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
