Politics
18 min read
20 जनवरी का मौसम: 9 राज्यों में भारी बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का IMD अलर्ट
Navbharat Times
January 19, 2026•2 days ago
AI-Generated SummaryAuto-generated
मौसम विभाग ने 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित 9 राज्यों में भारी बारिश और 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी जारी की है। इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। कोहरे के कारण यात्रा में परेशानी हो सकती है।
आज का मौसम 20 जनवरी 2026: देश में ठंड की विदाई की उम्मीद पर एक बार फिर पानी फिरने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस बार जो अलर्ट जारी किया है, वह टेंशन बढ़ाने वाला है। आईएमडी के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के बीच यूपी, हिमाचल के साथ 9 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 50 की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। इस भारी बारिश के चलते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में कमी देखी जाएगी। सुबह के समय घने कोहरे के चलते यात्रा करने में परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा...
उत्तर भारत के 9 राज्यों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। 22 से 24 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 से 25 जनवरी के दौरान पंजाब में छिटपुट से काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 20, 21 और 23 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है , इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी से मुश्किलें बढ़ने वाली है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में आज यानी 20 जनवरी को सुबह का तापमान 8 डिग्री तक रहेगा, वहीं, दोपहर में अच्छी धूप देखने को मिलेगी। लेकिन शुक्रवार 23 जनवरी से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आने वाले 3-4 दिन सुबह के समय घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, फिलहाल शीतलहर से राहत मिलेगी।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
यूपी में आज यानी 20 जनवरी को सुबह के समय 10 से अधिक शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 22 से 25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 20 जनवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है। आईएमडी के मुताबिक पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलेगी। पटना में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हरियाणा में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा वालों को 26 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र में तापमान सुबह के समय 4 से 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, 23 जनवरी से कुछ जिलों में बारिश भी दस्तक दे सकती है।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में आज यानी 20 जनवरी को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, शुक्रवार को नैनीताल और उसके आसपास के जिले देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंहनगर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में आज यानी मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। शिमला का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, शुक्रवार 23 जनवरी से तेज बारिश से मुश्किलें बढ़ने वाली है। मनाली में आज अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस माइनस 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शहर अधिकतम तापमान (20 जनवरी) न्यूनतम तापमान (20 जनवरी) दिल्ली 21°C 07°C मुंबई 28°C 23°C कोलकाता 27°C 18°C चेन्नई 28°C 22°C लखनऊ 21°C 09°C पटना 21°C 12°C रांची 24°C 11°C जयपुर 23°C 12°C भोपाल 23°C 12°C शिमला 15°C 03°C नैनीताल 18°C 06°C
पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 20 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर और होशियारपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शुक्रवार 23 जनवरी से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक 21 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 22 से 25 जनवरी को यहां मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने राजस्थान वालों के लिए टेंशन वाला अलर्ट जारी किया है। दरअसल, यहां के कुछ जिलों में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस बारिश के चलते सीकर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर और श्रीगंगानगर में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में फिलहाल 21 जनवरी तक ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। जिससे भोपाल, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, सतना, रीवा, सागर और उज्जैन में तापमान में कमी आएगी। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।... और पढ़ें
Rate this article
Login to rate this article
Comments
Please login to comment
No comments yet. Be the first to comment!
