Friday, January 23, 2026
Home/Politics/Article
Politics
16 min read

19 जनवरी 2026 मौसम अपडेट: 7 राज्यों में भारी बारिश, 13 शहरों में शीतलहर का प्रकोप

Navbharat Times
January 18, 20264 days ago
कल का मौसम 19 जनवरी: यूपी, हिमाचल समेत 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, 13 शहरों में शीतलहर; IMD का अपडेट

AI-Generated Summary
Auto-generated

आईएमडी ने 7 राज्यों में भारी बारिश और 13 शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 19 से 21 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश/बर्फबारी होगी, वहीं 22-24 जनवरी को बड़े इलाकों में बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के कई जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

कल का मौसम 19 जनवरी 2026: देश में अब जैसे ही ठंड होने की उम्मीद कम हो रही थी तो मौसम विभाग ने अब एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, आईएमडी ने दिल्ली, यूपी समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। इसके अलावा उत्तर भारत के 13 जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम की स्थिति क्या रहेगी... देश के 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 22 से 24 जनवरी के दौरान काफी बड़े इलाके में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है, जिसमें 23 जनवरी को कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 19, 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। 22 से 24 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में; 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के 13 जिलों में शीतलहर की चेतावनी उत्तर भारत के 13 जिलों अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली इसके अलावा पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और बठिंडा में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा दिल्ली में आने वाले शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा कल यानी 19 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह के समय दिल्ली में कल 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा यूपी में कल यानी 19 जनवरी को 10 से अधिक जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, झांसी, आगरा और मथुरा में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि 22 से 24 जनवरी के दौरान कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा बिहार में कल यानी 19 जनवरी को भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, सारण, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में खतरनाक शीतलहर चल सकती है। सुबह यात्रा करने के दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा उत्तराखंड में कल यानी 19 जनवरी को भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ और केदारनाथ में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। वहीं, ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात की भी चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश में कल यानी सोमवार को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मनाली, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाली क्षेत्रों में 19 जनवरी से 21 जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। कल शिमला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शहर अधिकतम तापमान (19 जनवरी) न्यूनतम तापमान (19 जनवरी) दिल्ली 21°C 09°C मुंबई 27°C 21°C कोलकाता 26°C 15°C चेन्नई 28°C 21°C लखनऊ 22°C 12°C पटना 19°C 11°C रांची 26°C 12°C जयपुर 23°C 12°C भोपाल 24°C 12°C शिमला 13°C 03°C नैनीताल 17°C 06°C जम्मू- कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कश्मीर में अगले कुछ दिनों में बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है, जबकि 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जनवरी को ऊंचाई वाले अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा राजस्थान में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 22 जनवरी से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,सीकर, चूरू और झुंझुनूं में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है। वहीं, राजधानी जयपुर में कल अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा मध्य प्रदेश में कल यानी 19 जनवरी को एक बार फिर से ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मंदसौर, शहडोल, पंचमढ़ी, रीवा और उमरिया में सुबह के समय तापमान 5 डिग्री से नीचे रहेगा। इस दौरान बच्चों और बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं, राजधानी भोपाल को फिलहाल राहत रहेगी, जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। उन्हें राष्ट्रीय, राजनीति, करेंट अफेयर्स और बिहार- झारखंड की खबरों पर काम करने का 6 साल से अधिक का अनुभव है। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में राष्ट्रीय खबरें, राजनीति और दिल्ली की खबरों को कवर कर रहे हैं। संजीव कुमार ने राष्ट्रीय खबरों पर सबसे अधिक काम किया है। वह नवभारत टाइम्स ज्वॉइन करने से पहले जागरण न्यू मीडिया,वन इंडिया हिंदी और अमर उजाला डिजिटल जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजीव कुमार वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली है।... और पढ़ें

Rate this article

Login to rate this article

Comments

Please login to comment

No comments yet. Be the first to comment!
    19 जनवरी मौसम: 7 राज्यों में भारी बारिश, शीतलहर अलर्ट | IMD